बोर्ड ऑफिस चौराहे पर प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 के मेरिट होल्डर अभ्यर्थियों ने नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर चक्काजाम किया।
प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर थालियां बजाईं और जमकर नारेबाजी की।
पुलिस ने रास्ता खुलवाने की कोशिश की तो अभ्यर्थी सड़क पर लेट गए और एक-दूसरे का हाथ पकड़कर डटे रहे।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच धक्का-मुक्की और खींचतान भी हुई।
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया तो वे राष्ट्रगान गाने लगे।
अभ्यर्थियों की मांग है कि उन्हें जल्द नियुक्ति पत्र जारी कर जॉइनिंग दी जाए।
भर्ती नियम के क्लॉज-49 और डीएलएड डिग्री से जुड़ी शर्तों को लेकर अभ्यर्थियों ने सवाल उठाए।
अभ्यर्थियों का कहना है कि नियुक्ति और जॉइनिंग पर ठोस फैसला होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
इससे पहले करीब 22 दिन पूर्व एमपी नगर चौराहे पर भी अभ्यर्थियों ने चार घंटे तक चक्काजाम किया था।
पहले भी प्रदर्शन, अब फिर सड़क पर संग्राम—नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज।
