बुरहानपुर में नवागत कलेक्टर विवेक कुमार का गुरुवार को दाऊदी बोहरा समाज की ओर से स्वागत किया गया। शहर आमिल हैदर भाई साहब जमाली एवं सहायक आमिल यूसुफ भाई साहब जमाली मरकज से आमिल शेख मोहम्मद भाई कोटा वाला की सदारत में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान दाऊदी बोहरा समाज के पीआरओ कोऑर्डिनेटर तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने कलेक्टर विवेक कुमार को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। वहीं, मुल्ला मुर्तुजा मनान की ओर से भी कलेक्टर को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने कलेक्टर से चर्चा करते हुए बुरहानपुर की ऐतिहासिक नगरी में उनका स्वागत किया। उन्होंने बताया कि 53वें दाई डॉक्टर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब के नेतृत्व में दाऊदी बोहरा समाज और दरगाह-ए-हकीमी ट्रस्ट द्वारा धार्मिक, सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जाता है। जरूरतमंद लोगों के इलाज, ऑपरेशन और भोजन वितरण जैसे सेवा कार्यों के माध्यम से समाज की सेवा की जाती है। साथ ही, आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन को भी हर संभव सहयोग प्रदान किया जाता है। इस दौरान समाज की ओर से विश्वास जताया गया कि नवागत कलेक्टर के मार्गदर्शन में बुरहानपुर विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और जनसेवा के कार्यों में दाऊदी बोहरा समाज का सहयोग निरंतर जारी रहेगा। वहीं, कलेक्टर विवेक कुमार ने बोहरा समाज द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही जिले के विकास की गति को आगे बढ़ाया जा सकता है। प्रशासन भी सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर शहर के विकास और समाजहित के कार्यों में सहयोग करेगा। कार्यक्रम के दौरान तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला, शेख कय्यूम भाई सुरुरी, शेख जफर हुसैन खान बहादुर, शेख मोईज हुसैन फिदवी, मुल्ला मुर्तुजा मनान, हुजैफा मुलायमवाला, शेख मंसूर सेवक, मुल्ला मोहम्मदी (पूर्व सरपंच), अम्मार गोधरा वाला , सैफुद्दीन सैफी सहित समाज के अन्य लोगों ने कलेक्टर विवेक कुमार से चर्चा कर उनका स्वागत किया।
दाऊदी बोहरा समाज ने नवागत कलेक्टर विवेक कुमार का किया स्वागत
