बदले-बदले से ‘मित्र महापौर’..!

Spread the love

इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव इन दिनों बदले-बदले से नजर आ रहे… दो बड़े नेताओं में चल रहे ‘कथित मनमुटाव’ के दौरान ‘मौन’ धारण रखने में ही भलाई समझने वाले महापौर का दूसरा रूप तब देखने को मिल रहा जब दोनों नेताओं के बीच ‘समझौता एक्सप्रेस’ दौड़ पड़ी… अब मित्र महापौर जहां खुलकर मीडिया में बयानबाजी कर रहे, तो दोषियों/जिम्मेदारों को हड़काने की ‘सवारी’ भी उन्हें एकाएक आने लगी… इतना ही नहीं, इधर विपक्ष उन्हें घेरता है और उधर, तपाक से वे भी मीडिया में बयान जारी कर देते हैं… हालांकि कुछ लोग इस ‘बदली फिजा’ का कारण ‘नया मीडिया मैनेजमेंट’ भी बता रहे… हर दूसरी-तीसरी खबरें मीडिया-सोशल मीडिया पर महापौर से जुड़ी दिख जाएंगी… हालांकि एक धड़ा अब भी इन्हें लेकर ‘कुछ नकारात्मक खबरें’ चलाता भी नजर आ जाएगा… दूसरी तरफ कहने वालों का यहां तक कहना है कि ‘मित्र’ इस तरह की ‘चुस्ती’ तो पिछली बार की गर्मी में भी दिखा चुके, लेकिन पता नहीं क्या कारण रहा कि उन्होंने एकदम से ‘मौन’ धारण कर लिया..? हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि सियासत के इस ‘मित्रात्मक मैदान’ में कब तक ‘हलचल’ रहती है..?

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *