वन विभाग में पद का रौब दिखाकर आम नागरिक को कथित तौर पर कानूनी कार्रवाई का डर दिखाना एक डिप्टी रेंजर को भारी पड़ गया।

Spread the love

खेत में रखी जलाऊ लकड़ी बेचने के मामले में केस बनाने की धमकी देकर रिश्वत मांगने के आरोप में लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने जावरा उप वन मंडल में पदस्थ डिप्टी रेंजर कमल सिंह देवड़ा को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त की इस कार्रवाई से वन विभाग में हड़कंप मच गया।

लकड़ी बेचने पर केस बनाने की धमकी, मांगे थे 2 लाख रुपये

लोकायुक्त से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम शक्करखेड़ी, तहसील पिपलौदा निवासी रहीश खां पिता अमीर शाह ने 29 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उन्होंने अपने खेत में रखी जलाऊ लकड़ी अशफाक खान को बेची थी। इसी मामले में डिप्टी रेंजर कमल सिंह देवड़ा द्वारा केस बनाने की धमकी देकर कथित तौर पर 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। बाद में आवेदक के निवेदन पर 65 हजार रुपये लेने पर सहमति बनी।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *