मुंबई : एलएंडटी (L&T) के बिल्डिंग्स एंड फैक्टरीज (B&F) व्यवसाय वर्टिकल ने भारत में कई ऑर्डर हासिल किए हैं।
कंपनी ने गुरुग्राम, एनसीआर (NCR) में सात गगनचुंबी आवासीय टावरों के निर्माण के लिए ओबेरॉय रियल्टी से एक ऑर्डर प्राप्त किया है। कार्यक्षेत्र (scope) में आरसीसी (RCC) शेल और कोर निर्माण के साथ-साथ अर्थवर्क और पाइलिंग का काम शामिल है, जिसे कड़े समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाना है।
इस व्यवसाय वर्टिकल ने हरियाणा में एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय कंपनी से ‘प्रूविंग ग्राउंड’ (परीक्षण मैदान) के निर्माण का ऑर्डर भी प्राप्त किया है। यह सुविधा नवीनतम तकनीक से लैस वाहनों के लिए परीक्षण बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देगी। प्रूविंग ग्राउंड के अलावा, कार्यक्षेत्र में फिनिशिंग कार्य और सुविधा से संबंधित बाहरी विकास (external development) भी शामिल है।
एलएंडटी के B&F व्यवसाय वर्टिकल के पास अस्पतालों, सार्वजनिक स्थानों, हवाई अड्डों, डेटा केंद्रों, आवासीय भवनों, वाणिज्यिक स्थानों और फैक्ट्रियों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में ईपीसी (EPC) समाधान प्रदान करने का मजबूत डोमेन ज्ञान, सिद्ध विशेषज्ञता और व्यापक अनुभव है। इसमें ऑटोमोबाइल, प्रूविंग ट्रैक, सौर पैनल और बैटरी स्टोरेज प्लांट जैसी नई ऊर्जा सुविधाएं, पेंट और केमिकल प्लांट, ग्लास प्लांट, फूड प्रोसेसिंग यूनिट और अन्य जटिल औद्योगिक संरचनाएं शामिल हैं।
