मध्यप्रदेश पुलिस के सामने एक अनोखा मामला सामने आया… प्रदेश की एक महिला आरक्षक को ‘पुलिस वाली’ से ‘पुलिस वाला’ बनना है, लिहाजा उसने लिंग परिवर्तन के लिए आवेदन दिया और साथ में भारत के राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना और नोटरीकृत शपथ-पत्र भी प्रस्तुत कर दिया… अब खबर है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश के बाद पुलिस विभाग ने इसके लिए प्रक्रिया भी लगभग पूरी कर ली… इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने जहां दस्तावेजों की जांच की तो चिकित्सकीय रिपोर्टों पर भी गहन चिंतन किया गया और भोपाल के गांधी चिकित्सा महाविद्यालय में बकायदा चिकित्सकीय जांच भी हुई… इतना ही नहीं, मानसिक रोग विभाग के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष ने भी इस मामले में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की है, तो जिला मेडिकल बोर्ड ने भी मामले में अनुशंसा की… इन सबके बाद पुलिस मुख्यालय ने महिला आरक्षकी की मांग को शासन के समक्ष प्रस्तुत किया और इसके बाद विभाग को निर्देश मिले कि आगे की प्रक्रिया शुरू की जाए और अब पुलिस मुख्यालय इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गया… फिलहाल यह मामला पुलिस मुख्यालय से लेकर अधिकारियों के बीच चर्चा का विषय भी है..!
