भारतीय जनशक्ति देवरीकला-: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत शुक्रवार को झुनकु नदी में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अलकेश जैन के नेतृत्व में आयोजित अभियान में नगर पालिका अधिकारी-कर्मचारियों एवं सफाई मित्रों ने सहभागिता करते हुए नदी में सफाई कार्य किया।
इस अवसर पर स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी और जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि “स्वच्छ देवरी, स्वस्थ देवरी—यही हमारा संकल्प है।” उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल नगर पालिका की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। जनभागीदारी और जागरूकता के माध्यम से ही स्वच्छ एवं सुंदर देवरी की पहचान कायम की जा सकती है।अभियान के दौरान झुनकु नदी क्षेत्र में सफाई कर नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान उपयंत्री अजीत सिंह धुर्वे, श्री कृष्ण पांडे, मनु जारोलिया, शंभू वाल्मीकि, नरेंद्र दीक्षित, मुकेश नामदेव, बबलू प्रजापति सहित नगर पालिका अधिकारी और सफाई मित्र उपस्थित रहे
गांधी जयंती पर झुनकु नदी में चला वृहद स्वच्छता अभियान
