इस सप्ताह लंदन मैटल एक्सचेंज पर कॉपर अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया, तीन महीने के फ्यूचर्स जनवरी में बने पिछले रिकॉर्ड को पार करते हुए 14,617 डॉलर प्रति टन तक पहुंच गए। यह तेज़ी खान आपूर्ति में कमी, रिफाइंड कॉपर पर संभावित यूएस टैरिफ के बीच ग्लोबल ट्रेड फ्लो में बदलाव और विद्युतीकरण, नवीकरणीय उर्जा, पावर इंफ्रास्ट्रक्चर और एआई से बढ़ती मांग के एक मज़बूत संयोजन को दर्शाती है। इस साल अब तक कॉपर में लगभग 17 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ, यह कदम उन बड़े कॉपर उत्पादकों को रोशनी में ला रहा है जिनमें वॉल्यूम बढ़ाने और ज़्यादा रियलाइज़ेशन हासिल करने की क्षमता है।
वेदांता लिमिटेड का कॉपर का बड़ा बिज़नेस है, और कॉपर की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के कारण इसके शेयर में तेज़ी आई। कंपनी कॉपर की उंची कीमतों से फ़ायदा उठाने के लिए अच्छी स्थिति में है, क्योंकि इसका कॉपर बिज़नेस पहले से ही अच्छी रफ़्तार दिखा रहा है। वेदांता लिमिटेड ने भारत में आठ सालों में पहली तिमाही में कॉपर रॉड का सबसे ज़्यादा उत्पादन और बिक्री दर्ज की और वित्तीय वर्ष 27 की पहली तिमाही में 8.9 मिलियन डॉलर का कॉपर म्ठप्ज्क्। दर्ज किया, जबकि कॉपर की औसत कीमत डॉलर 13,329/टन रही – ऐसे में कॉपर की कीमतें बढ़ने पर मार्जिन और मुनाफ़े में और बढ़ोतरी की काफ़ी गुंजाइश है।
कौनसे पहलु इस तेज़ी को गति प्रदान कर रहे हैं।
कॉपर को रिकॉर्ड स्तर पर पर ले जाने वाले तीन मुख्य कारण हैं।
पहला, रिफ़ाइंड कॉपर के आयात यूएस के बड़े टैरिफ़ की उम्मीदों की वजह से ट्रेडर्स किसी भी प्रतिबंध से पहले अपनी उपलब्ध आपूर्ति को अमेरिका में ले जा रहे हैं, जिससे दुनिया में हर जगह उपलब्धता कम हो जाएगी।
दूसरा, विश्वस्तरीय आपूर्ति अपने आप में सीमित है – उद्योग जगत के आंकड़ों के मुताबिक, 2026 की पहली छमाही में कॉपर माइन का आउटपुट लगभग 1 फीसदी गिरा, जबकि कंसन्ट्रेट प्रोडक्शन में 2.6 फीसदी की गिरावट आई।
तीसरा, और शायद सबसे महत्वपूर्ण पहलू- उन सेक्टरों में मांग तेज़ी से बढ़ रही है जिनके पास कॉपर का कोई विकल्प नहीं हैः डेटा सेंटर, रिन्यूएबल एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर, और पावर ग्रिड मॉडर्नाइज़ेशन – इन सभी में कॉपर का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर होता है और एआई इंफ्रास्ट्रक्चर और क्लीन एनर्जी के ग्लोबल बिल्डआउट के साथ-साथ तेज़ी से बढ़ रहे हैं।
एआई, विद्युतीकरण, नवीकरणीय उर्जा और ग्रिड इन्वेस्टमेंट एक साथ बढ़ रहे हैं, ऐसे में कॉपर सिर्फ़ एक और कमोडिटी के बजाय विश्वस्तरीय अर्थव्यवस्था के लिए ज़रूरी इनपुट बनता जा रहा है।
इससे वेदांता लिमिटेड के लिए, ज़्यादा रियलाइज़ेशन, मौजूदा वॉल्यूम पर ऑपरेटिंग लेवरेज और कॉपर की मांग में हिस्सा लेने के लिए एक बढ़ता हुआ प्लेटफॉर्म बनने की संभावना बढ़ जाती है। कॉपर के डोमेस्टिक बिज़नेस ने आठ सालों के दौरान इस तिमाही में सबसे अच्छा परफोर्मेन्स दिया है। ऑपरेटिंग फंडामेंटल्स में सुधार और एक मज़बूत प्राइस टेलविंड -दोनों तरह से वेदांता लिमिटेड मजबूत स्थिति में बनी हुई है। ठीक वैसे ही जैसे कॉपर इस दशक के सबसे ज़्यादा मांग वाले धातुओं में से एक के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत बना रहा है।
