यात्री बसों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग की सख्ती जारी।
पिछले 3 दिन से बसों के परमिट और सुरक्षा इंतजामों कि की जा रही जांच।
गुरुवार रात करीब 22 यात्री बसों की जांच की गई।
परमिट नहीं मिलने पर 2 बसों को जब्त किया गया।
2 बसों के इमरजेंसी एग्जिट बंद मिले।
इन बसों में पैनिक बटन की सुविधा भी नहीं थी।
सुरक्षा में लापरवाही मिलने पर दोनों बसों की फिटनेस निरस्त कर दी गई।
5 बसों में परमिट शर्तों के उल्लंघन और अन्य धाराओं में कार्रवाई हुई।
कार्रवाई में कुल 62 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया।
शुक्रवार को भी चेकिंग जारी रहेगी, रात में भी परिवहन विभाग की टीमें मैदान में उतरेंगी।
