वरूण, उपेंद्र और प्रज्ञा रेस में सबसे आगे…
मध्य प्रदेश पुलिस महकमे में नए पुलिस महानिदेशक को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। मौजूदा डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल इसी साल 30 नवंबर को खत्म हो जाएगा। ऐसे में अब राज्य सरकार ने वरिष्ठता और प्रशासनिक अनुभव के आधार बनाते हुए डीजी और स्पेशल डीजी कैडर के 12 सीनियर आईपीएस के नाम का पैनल तैयार कर संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के पास भेज दिया गया है। उम्मीद यही है कि इस लिस्ट में डीजी स्तर के तीन अफसरों में से एक को ही अगला पुलिस मुखिया बनाया जाएगा। दिल्ली भेजी गई लिस्ट पर यूपीएससी की विशेष चयन समिति विचार कर तीन नामों का पैनल एमपी सरकार को भेजेगी, जिसमें से एक पर अंतिम मुहर लगेगी, जो प्रदेश के नए डीजीपी के रूप में 1 दिसंबर से कार्यभार संभालेंगे।
अगर सीनियरिटी लिस्ट को देखा जाए तो इस पैनल में सबसे पहले नाम 1991 बैच के आईपीएस और वर्तमान जेल डीजी वरुण कपूर का है।
दूसरा नाम इसी बैच के ईओडब्ल्यू डीजी उपेन्द्र जैन और तीसरा नाम भी 1991 बैच की होमगार्ड डीजी प्रज्ञा ऋचा का है*
पुलिस के विश्वस्त सूत्रों की मानें तो वरूण कपूर भले ही सीनियरिटी में सबसे आगे हैं लेकिन उपेंद्र जैन प्रदेश सरकार की तरफ से प्रबल दावेदार हैं। वे एमपी के मूल निवासी हैं और उनकी उज्जैन में पोस्टिंग रही है। वे सरकार की भी पसंद हैं, लेकिन उनकी राह में संगठन बाधा बन सकता है। वहीं पार्टी संगठन की तरफ से प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव का नाम आगे बढ़ाया जा रहा है। अगर महिला सशक्तिकरण जैसा कोई विषय आएगा तो उनकी राह आसान हो जाएगी
