गत दिवस नई दिल्ली में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना मुख्य नेता एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में सभी राज्यों के राज्य प्रमुखों की बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय नेतृत्व ने बड़ा फैसला लेते हुए मध्यप्रदेश सहित सभी राज्यों में युवासेना को निष्क्रिय कर वर्तमान कार्यकारिणी को बर्खास्त करने के निर्देश दिए हैं।
शिंदे साहब ने निर्देशित किया है कि युवासेना के सभी कार्यकर्ता अब शिवसैनिक के रूप में मध्यप्रदेश प्रभारी सुरेश गुर्जर और राज्य प्रमुख पंडित राजीव चतुर्वेदी के साथ मिलकर काम करेंगे और राज्य प्रभारी के निर्देशों का पालन करेंगे।
साथ ही केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य प्रभारी और राज्य प्रमुख को आदेशित किया है कि शीघ्र ही योग्य और सामर्थ्यवान व्यक्ति का नाम युवासेना राज्य प्रमुख, महिला आघाड़ी और कामगार सेना के लिए केंद्रीय नेतृत्व को भेजें। एकनाथ शिंदे की सहमति के बाद ही इन पदों पर नई नियुक्तियां की जा सकेंगी।
शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की हिंदुत्व विचारधारा और धर्मवीर आनंद दिघे की शिक्षाओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
