“ई-बात” का आयोजन
एम्स भोपाल में डिजिटल बैंकिंग संबंधी जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई), भोपाल कार्यालय के सहयोग से “ई-बात” (इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग जागरूकता एवं प्रशिक्षण) कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ) नरेन्द्र कोतवाल (रि) एवं उप निदेशक (प्रशासन) श्री संदेश जैन के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रशासनिक अधिकारी श्री ज्ञानेंद्र भूषण प्रसाद के स्वागत संबोधन से हुई। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षित डिजिटल लेन-देन तथा ऑनलाइन गतिविधियों में सतर्कता बरतने के महत्व के बारे में बताया। इसके पश्चात भारतीय रिज़र्व बैंक के प्रबंधक श्री रोहित कुमार, सुश्री सुप्रिया एवं श्री राजेश वी. ने उपस्थित लोगों को डिजिटल भुगतान के विभिन्न माध्यमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वित्तीय धोखाधड़ी से किस प्रकार बचा जा सकता है और धोखाधड़ी की स्थिति में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया क्या है। बढ़ते डिजिटल लेन-देन के दौर में यह जानकारी आम नागरिकों के लिए भी बेहद उपयोगी है, क्योंकि इससे लोग साइबर धोखाधड़ी की पहचान कर सकेंगे और समय रहते अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। कार्यक्रम का समन्वय नर्सिंग अधीक्षक श्री अखिल टी. ने किया। एम्स भोपाल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इसे बेहद उपयोगी बताते हुए सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।
