बाग उमराव दूल्हा रेलवे अंडरब्रिज एवं जिन्सी चौराहा, पुल बोगदा से निकलने वाले वाहनों के लिए मार्ग परिवर्तन

Spread the love

***के संबंध में*पश्चिम मध्य रेलवे के सहायक मंडल अभियंता भोपाल के अधिकार क्षेत्र में स्थित रेलवे पुल संख्या *835/1* की बैरल लंबाई के विस्तार तथा आवश्यक संरचनात्मक इंजीनियरिंग संशोधन का कार्य किया जाना है।रेलवे प्रशासन द्वारा उक्त कार्य के पूर्ण सुरक्षा मानकों के साथ संपन्न कराने हेतु पुल संख्या 835/1 पर *08 अक्टूबर 2026 से समय (00:00 बजे से) 06 दिसंबर 2026 समय (24:00 बजे तक) कुल 63 दिवस के लिए पूर्ण ट्रैफिक ब्लॉक (क्लोजर) लिया गया है।*इसी प्रकार मेट्रो द्वारा *पुल बोगदा* पर मेट्रो निर्माण कार्य किया जाना है जिससे लगभग 20 दिवस जिन्सी से प्रभात की ओर जाने वाले मार्ग पर दो-पहिया एवं तीन पहिया के अतिरिक्त सभी चार पहिया लोडिंग, सवारी एवं उससे ऊपर की बनावट के सभी प्रकार के वाहन बोगदा पुल मार्ग की चौड़ाई कम होने से नहीं निकल सकेंगे।उपरोक्त दोनों प्रकार के निर्माण एवं सुधार कार्यों को दृष्टिगत रखते हुए वाहनों को निम्नानुसार मार्गों से निकलने के लिए अनुरोध है -*सभी प्रकार के चार पहिया, मालवाहक एवं सवारी वाहन वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था:-*1. जिन्सी धर्मकांटे से प्रभात चौराहे की ओर जाने के लिए अंडरब्रिज सुभाष नगर तथा ओवर ब्रिज का उपयोग करना सुनिश्चित करेंगे।2. बाग उमराव दूल्हा रेलवे अंडरब्रिज बंद होने से आसपास के दो पहिया, तीन पहिया वाहन सुभाष अंडर ब्रिज का उपयोग कर आवागमन कर सकेंगे।कृपया आम नागरिकों से अपील है कि असुविधा से बचने के लिए प्रतिबंधित मार्ग पर जाने से बचें और परिवर्तित मार्ग का उपयोग करें एवं यातायात में असुविधा होने पर यातायात कंट्रोल के दूरभाष नंबर *0755-2677340* का उपयोग करें।*नगरीय यातायात पुलिस भोपाल*

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *