भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), भोपाल शाखा कार्यालय द्वारा होटल द प्राइड, जिला विदिशा में हॉलमार्किंग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विदिशा जिला एक अनिवार्य (Mandatory) हॉलमार्किंग जिला है। यह कार्यक्रम दिनांक 08.10.2026 को होटल द प्राइड, विदिशा में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में 80 से अधिक प्रतिभागियों/ज्वेलर्स ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय ज्वेलर्स एवं उपभोक्ताओं को हॉलमार्किंग पंजीकरण प्राप्त करने की प्रक्रिया, अनिवार्य हॉलमार्किंग दिशा-निर्देश, संबंधित विनियम, पंजीकरण एवं निरस्तीकरण की प्रक्रिया, डिस्प्ले आवश्यकताओं तथा भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा जारी नवीनतम अद्यतनों के संबंध में जानकारी प्रदान करना था।भोपाल शाखा कार्यालय से मोहम्मद रिज़वान (निदेशक एवं प्रमुख) , श्री हरि ओम मीणा (डिप्टी डायरेक्टर) एवं श्रीमती आकांक्षा मिश्रा (BHR) कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को भारतीय मानक ब्यूरो के अंतर्गत आने वाले अनिवार्य हॉलमार्किंग आदेश, हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन (HUID), ज्वेलर्स पंजीकरण हेतु दिशा-निर्देश, NSWS पोर्टल के माध्यम से हॉलमार्किंग पंजीकरण प्राप्त करने की चरणबद्ध प्रक्रिया, बिक्री केंद्रों के लिए डिस्प्ले आवश्यकताओं तथा BIS द्वारा जारी सर्विलांस एवं मार्केट सैंपलिंग दिशा-निर्देशों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।चांदी की वस्तुओं पर HUID (Hallmarking Unique Identification) आधारित हॉलमार्किंग व्यवस्था 1 सितंबर 2025 से स्वैच्छिक (Voluntary) आधार पर लागू की गई है। इसके तहत चांदी की वस्तुओं पर BIS मानक चिह्न, “SILVER” शब्द, शुद्धता ग्रेड (जैसे 800, 835, 925, 958, 970, 990, 999) और 6 अंकों का HUID कोड होता है। आप इसकी जांच BIS CARE App के जरिए कर सकते हैं। इसके बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।इसके अतिरिक्त, BIS वेबसाइट, ISI Mark, अनिवार्य प्रमाणन के अंतर्गत आने वाले उत्पादों की सूची, BIS द्वारा संचालित मानक प्रचार गतिविधियों तथा BIS CARE ऐप की विशेषताओं एवं उपयोगिता के बारे में भी जानकारी साझा की गई।प्रतिभागियों को हॉलमार्किंग से संबंधित व्यावहारिक समस्याओं, पंजीकरण प्रक्रिया एवं अनुपालन आवश्यकताओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही, गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं उपभोक्ता हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में BIS की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया।कार्यक्रम को प्रतिभागियों द्वारा अत्यंत सराहा गया तथा साझा की गई जानकारी की स्पष्टता एवं प्रासंगिकता की प्रशंसा की गई।अंत में एक इंटरैक्टिव प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। इस दौरान उपभोक्ता विश्वास, उत्पाद की प्रामाणिकता एवं गुणवत्तापूर्ण आभूषणों के व्यापार को बढ़ावा देने में हॉलमार्किंग के महत्व को पुनः रेखांकित किया गया।
Related Posts
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग विशेष अभियान 6 के प्रति प्रतिबद्ध
Spread the loveसामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा वर्ष 2026 के लिए विशेष अभियान 6 की शुरुआत 17 सितंबर 2026 से तैयारी चरण के साथ की गई। इस अभियान का क्रियान्वयन चरण 2 अक्टूबर 2026 से शुरू हुआ, जो 31 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को बढ़ावा देना, जनभागीदारी सुनिश्चित करना तथा सरकारी कार्यालयों में स्वच्छ वातावरण बनाए रखना है।इस अवसर पर मंत्रालय के सचिव श्री सुधांश पंत ने 17 सितंबर 2026 को विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। अन्य स्थानों पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी अपने-अपने कार्यस्थलों से इसमें भाग लिया। इस पहल के माध्यम से कार्यालयों में स्वच्छता बनाए रखने, अभिलेखों को व्यवस्थित रखने तथा सरकारी कार्यालयों में लंबित मामलों को कम करने का संदेश दिया गया। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत 1 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली के पहाड़गंज स्थित महिला इमदाद कमेटी (MIC) परिसर में श्रमदान गतिविधि आयोजित की गई। इसका नेतृत्व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के माननीय राज्य मंत्री श्री बी. एल. वर्मा ने किया। उन्होंने स्वयं स्वच्छता गतिविधियों में भाग लिया और परिसर में साफ-सफाई का नेतृत्व किया।श्री वर्मा ने स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में जनभागीदारी के महत्व पर जोर देते हुए सभी से स्वच्छता को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। इस दौरान प्रतिभागियों ने परिसर के अंदर और आसपास साफ-सफाई एवं स्वच्छता संबंधी गतिविधियों में सामूहिक रूप से भाग लिया। यह स्वच्छता अभियान विशेष अभियान 6 के उद्देश्यों तथा स्वच्छ भारत और विकसित भारत के व्यापक दृष्टिकोण के प्रति मंत्रालय की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस पहल का उद्देश्य सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों में स्वच्छता की आदत विकसित करना और कार्यालय परिसर को स्वच्छ बनाए रखना है। विभाग द्वारा स्वच्छता को बढ़ावा देने, लंबित मामलों को कम करने तथा अभिलेखों के बेहतर रखरखाव के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों में इन विषयों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 28 सितंबर 2026 को स्वच्छता पहल विषय पर एक तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता (एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता) आयोजित की गई।इस प्रतियोगिता का उद्देश्य स्वच्छता, अभिलेखों के उचित रखरखाव, पुरानी एवं अनावश्यक फाइलों को नियमानुसार हटाने, फाइलों की रिकॉर्डिंग तथा कार्यालयों में साफ-सफाई के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इसमें विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वच्छ कार्यालय वातावरण बनाने के विभिन्न उपायों पर अपने विचार साझा किए। इस पहल के माध्यम से स्वच्छता के प्रति सक्रिय भागीदारी, सामूहिक जिम्मेदारी और स्वच्छता…
