द्वारका नगर,भोपाल थाना बजरिया

Spread the love

बजरिया थाने में फरियादियों को मिला कैसा जवाब? वीडियो आया सामने!

भोपाल के द्वारका नगर में चाकू लेकर धमकाने के मामले में अब नया घटनाक्रम सामने आया है। आरोप है कि शिकायत करने वाले परिवार के घर पहुंचकर दबंगों ने गाली-गलौज की और धमकाया।

इसके बाद जब पीड़ित परिवार थाने पहुंचा, तो पुलिसकर्मियों द्वारा कथित तौर पर कहा गया— “पुलिस पर तो वैसे ही हमला हो रहा है, झूमाझटकी हो रही है।”

थाने में हुई इस बातचीत का वीडियो भी सामने आया है, जो अब मामले को और गंभीर बना रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पहले चाकू लेकर धमकाने की शिकायत की गई, लेकिन अब शिकायतकर्ताओं को ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सवाल यह है कि जब फरियादी सुरक्षा और न्याय की उम्मीद लेकर थाने पहुंचते हैं, तो उन्हें क्या जवाब मिलना चाहिए?

वीडियो और आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि तथा पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *