तंत्र-मंत्र, ग्रह शांति एवं पैसा डबल करने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाली महिला सहित 04 आरोपी गिरफ्तार, सोना बरामद

Spread the love

घटना का विवरण:-दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को शिकायतकर्ता पुरुषोत्तम शर्मा द्वारा शिकायत की जांच उपरांत यह पाया गया कि आशा यादव और उसके भाई मुकेश द्वारा पुरुषोत्तम शर्मा की पत्नी राजेश्वरी शर्मा द्वारा ग्रह शांति करने के नाम पर एवं तंत्र मंत्र तथा पैसे और बढ़ाने डबल कराने के नाम पर करीबन 716000 खाता में तथा 1254000 नकद एवं लगभग 625 ग्राम सोने के आभूषण तथा 500 ग्राम लगभग चाँदी के आभूषण षडयंत्र पूर्वक ले लिए। उक्त शिकायत की जांच उपरांत थाना क्राइम ब्रांच, भोपाल में अपराध क्र. 135/26 धारा 318(4), 61(2) BNS पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अब तक की गई विवेचना में आरोपी आशा यादव पति हरीश कुमार को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही से 11 ग्राम सोना बरामद किया गया तथा आशा के पति हरीश कुमार तथा परिचित श्यान पिता नासिर अजीम के द्वारा कैपरी बैंक आईआईएफएल गोल्ड लोन मुथूट गोल्ड लोन में जेवर रखकर लोन ले लेना बताने पर हरीश पिता पूरण चढ़ार तथा श्यान पिता नासिर अजीम को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है एवं जिन जिन बैंकों में जेवर रखा गया है जेवर को फ्रीज करने की कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों द्वारा जिन-जिन बैंकों / फाइनेंस कंपनियों में जेवर रखे गए हैं, उन जेवरों को फ्रीज करने की कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण में फरार आरोपी मुकेश की तलाश जारी है।

जप्त मशरूका:- 11 ग्राम सोना

गिरफ्तार आरोपी:-

  1. आशा पति हरीश चढ़ार उम्र 43 साल निवासी अवधपुरी स्माइल डेंटल के पास भोपाल
  2. हरीश कुमार पिता स्व पूरण सिंग चड़ार उम्र 44 साल निवासी बरखेड़ा पठानी शांति नगर
  3. मुकेश पिता श्री राम यादव अवधपुरी भोपाल
  4. श्यान पिता नासिर अजीम खान उम्र 26 साल निवासी तलैया थाने के सामने भोपाल

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *