राजधानी भोपाल में चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों का बड़ा प्रदर्शन

Spread the love

मध्यप्रदेश में प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 के चयनित अभ्यर्थियों ने अपनी पूर्व भर्ती से जुड़ी मांगों को लेकर राजधानी भोपाल में जोरदार प्रदर्शन किया। अपनी मांगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तक पहुंचाने के लिए प्रदेशभर से बड़ी संख्या में शिक्षक भोपाल पहुंचे और पैदल यात्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री से मिलने का प्रयास किया।

इस दौरान पुलिस ने शिक्षकों को रोक दिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस के आला अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा करते हुए पांच शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल को डीपीआर कमिश्नर से मुलाकात के लिए भेजा।

वहीं, प्रदर्शन में मौजूद चयनित शिक्षकों ने मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तक अपनी मांगें पहुंचाते हुए पूर्व भर्ती से जुड़े मामले में जल्द उचित निर्णय लिए जाने की मांग की।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *