विदिशा जिले में वित्तीय समावेशन संतृप्ति शिविर अभियान का भव्य शुभारंभ

Spread the love

वित्तीय सेवाएं विभाग (DFS), वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश के समस्त ग्राम पंचायतों / शहरी स्थानीय निकायों में 21 अक्टूबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं अंतर्गत शत-प्रतिशत सेचुरेशन हेतु वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का उद्घाटन  समारोह आज दिनांक  21 अक्टूबर 2026 को विदिशा में आयोजित किया गया l

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सुजाता लाल जी, क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय रिज़र्व बैंक, श्री प्रवास कुमार सुबुद्धी जी मुख्य महाप्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, श्री धीरज गोयल जी, संयोजक एसएलबीसी  एवं श्री विक्रम सिंह राजपूत जी उपमहाप्रबंधक, भारतीय रिज़र्व बैंक मंचासीन रहे। अतिथियों द्वारा बीमा पेंशन , री केवायसी, डिजिटल फ्रॉड, ऋण स्वीकृति, अदावाकृत राशियों का क्लेम, निष्क्रिय खातों को सक्रिय करने हेतु लोगो से आग्रह किया गया ।

इस शुभारंभ शिविर में विदिशा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसान बंधु, आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूहों  की दीदियां, बैंक सखियां, कृषक मित्र एवं स्थानीय ग्रामीण जन पूरे उत्साह के साथ सम्मिलित हुए। कार्यक्रम स्थल पर पात्र हितग्राहियों के बीमा एवं पेंशन योजनाओं के फॉर्म भरवाए गए और उनकी जिज्ञासाओं का मौके पर ही समाधान किया गया।

इसके साथ ही वित्तीय साक्षरता सत्र के अंतर्गत प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), अटल पेंशन योजना (APY), प्रधानमंत्री जन-धन योजना (PMJDY) तथा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) जैसी प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *