दशहरे पर मौसम का यू-टर्न, कई जिलों में झमाझम बारिश!
खंडवा, हरदा और महू में तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित।
रतलाम और उज्जैन में भी बूंदाबांदी, दशहरा उत्सव पर पड़ा असर।
बारिश ने रावण दहन की तैयारियों पर फेरा पानी, पुतले हुए गीले।
हरदा में 51 फीट ऊंचा रावण बारिश में भीगा, खड़ा करने में जुटे कर्मचारी।
खंडवा में सड़कों पर बहा बारिश का पानी, तेज बारिश से लोग परेशान।
चक्रवाती सिस्टम और ट्रफ के कारण प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ बारिश का दौर।
मौसम विभाग के मुताबिक, 23 अक्टूबर तक कई इलाकों में बारिश के आसार।
बारिश के साथ 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं।
दिन में बारिश और रात में ठंडक—अक्टूबर में एमपी में दिख रहे तीनों मौसम के रंग!
