- @LPGfederation और @aildfdelhi ने तेल कंपनियों के सामने उचित कमीशन, डिस्ट्रीब्यूटर कारोबार की व्यवहार्यता और ऑपरेशनल समस्याओं का मुद्दा उठाया
- 21 अक्टूबर की बैठक में OMCs ने अंतरिम कमीशन बढ़ाने की संयुक्त सिफारिश करने पर सहमति दी, मंत्रालय की मंजूरी का इंतजार
- डिस्ट्रीब्यूटर्स की सहमति के बिना कमर्शियल इंडेंट में बदलाव नहीं करने की मांग पर भी सहमति का संकेत
- NDNE, FTL और नॉन-फ्यूल प्रोडक्ट्स की जबरन बिक्री रोकने का मुद्दा भी उठा
- फेडरेशन का जोर—बिक्री ग्राहकों की वास्तविक मांग के आधार पर हो, डिस्ट्रीब्यूटर्स पर जबरन स्टॉक न थोपा जाए
- FLDI ने दिल्ली में प्रस्तावित विरोध और अनिश्चितकालीन हड़ताल से दूरी बनाई, डिस्ट्रीब्यूटर्स से नियमित सिलेंडर सप्लाई जारी रखने की अपील
- कमीशन बढ़ोतरी अभी लागू नहीं हुई है; अंतिम फैसला पेट्रोलियम मंत्रालय (@PetroleumMin ) की मंजूरी पर निर्भर
