वेल्हम गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने ICSE और ISC बोर्ड परीक्षाओं में गाड़े सफलता के झंडे

Spread the love

तहज़ीब सुल्लर ने 99.25% के साथ कक्षा 12वीं, जबकि सिद्धिका अग्रवाल ने 99.20% के साथ कक्षा 10वीं में किया टॉप

देहरादून : वेल्हम गर्ल्स स्कूल ने एक बार फिर ICSE बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी निरंतर शैक्षणिक उत्कृष्टता को सिद्ध किया है।

कक्षा 12वीं में तहज़ीब सुल्लर ने 99.25% के असाधारण स्कोर के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया है, वहीं कक्षा 10वीं में सिद्धिका अग्रवाल 99.20% अंकों के साथ टॉपर रहीं।

2026 के लिए स्कूल कैप्टन की जिम्मेदारी निभा रहीं तहज़ीब ने इतिहास (History) और राजनीति विज्ञान (Political Science) में 100 में से 100 अंक हासिल किए, जबकि अंग्रेजी में उन्हें 99 अंक प्राप्त हुए। विज्ञान संकाय (Science stream) में यशवी अग्रवाल 98.25% अंकों के साथ अव्वल रहीं, जबकि अकाउंट्स संकाय में कशिश चौधरी ने 98.75% अंकों के साथ नेतृत्व किया। कक्षा 12वीं का कुल औसत 94.27% रहा। उल्लेखनीय है कि 43 छात्राओं ने 95% से अधिक अंक प्राप्त किए और कुल 72 में से 60 छात्राओं ने 90% से ऊपर अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

कक्षा 10वीं की छात्रा सिद्धिका ने गणित और विज्ञान में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए, साथ ही हिंदी और कंप्यूटर साइंस में भी 99 अंक अर्जित किए। कक्षा 10वीं का औसत परिणाम 93.76% रहा, जिसमें 37 छात्राओं ने 95% से अधिक और 76 में से 66 छात्राओं ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए।

दोनों ही कक्षाओं के कई विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में पूर्ण अंक (full marks) प्राप्त किए हैं, जो विद्यालय की सुदृढ़ शैक्षणिक नींव और छात्राओं की कड़ी मेहनत को दर्शाता है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विभा कपूर ने छात्राओं को बधाई देते हुए शिक्षकों के अटूट समर्पण की सराहना की। उन्होंने इस शानदार सफलता का श्रेय शिक्षकों के निरंतर प्रयास और उनके मार्गदर्शन को दिया।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *