वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी।
डीपीआई के बाहर जुटे प्रदर्शनकारी, रैली निकालकर मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़े।
चेतक ब्रिज पर धरना देकर अभ्यर्थियों ने जमकर की नारेबाजी।
रोशनपुरा चौराहे पर पुलिस ने रोका रास्ता, आगे बढ़ने पर लगी रोक।
एक महीने से ज्यादा समय से जारी है आंदोलन, अब आर-पार की लड़ाई के मूड में अभ्यर्थी।
अभ्यर्थियों का दो टूक ऐलान—पदवृद्धि का आदेश जारी होने तक आंदोलन नहीं होगा खत्म।
आंदोलनकारी ईशान श्रीवास्तव ने CM हाउस घेराव के लिए जुटने की अपील की।
नरेंद्र राजपूत की चेतावनी—जरूरत पड़ी तो अभ्यर्थियों से भर देंगे भोपाल।
सीधी मांग, सीधा सवाल—भर्ती में पद कब बढ़ेंगे? सरकार के फैसले पर टिकी हजारों अभ्यर्थियों की निगाहें।
