नाबालिग बच्ची की हत्या के विरोध में चक्काजाम, थाने का घेराव

Spread the love

आरोपी को फांसी देने की मांग पर सड़क पर उतरे परिजन और स्थानीय रहवासी, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

बैरागढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची की हत्या के मामले में शनिवार को लोगों का आक्रोश सड़कों पर उतर आया। मृत बच्ची के परिजनों, कबाड़ बीनने वाले समुदाय के लोगों और क्षेत्रीय रहवासियों ने आरोपी को फांसी देने की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। बड़ी संख्या में लोग सड़क पर जमा हुए और हत्याकांड के विरोध में नारेबाजी करते हुए आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग उठाई। आक्रोशित लोगों ने बैरागढ़ थाने का घेराव भी किया। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस अधिकारियों सहित भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *