बीकेपी कॉलेज में 576 दीपों के प्रकाश से हुआ सेवा संकल्प अभियान-2026 का शुभारंभ

Spread the love

देवरीकला-: पं बृजकिशोर पटेरिया शिक्षा महाविद्यालय देवरी में “सेवा संकल्प अभियान – 2026” के अंतर्गत महीने भर चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का शुभारंभ गुरुवार को महाविद्यालय परिसर में “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम के साथ हुआ। इस अवसर पर 500 दीपक शुभारंभ रूपी एवं 76 दीपक यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को इंगित करते हुए सामूहिक रूप से कुल 576 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। भारत माता की विशाल तस्वीर के समक्ष दीपमाला सजाकर अभियान की भव्य शुरुआत की गई।
अभियान के दौरान पूरे माह चित्रकला, भाषण, नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही महिला स्वच्छता, नशामुक्ति, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, मतदाता जागरूकता सहित विभिन्न विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम एवं गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर महाविद्यालय के संचालक डॉ अवनीश मिश्रा ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में देश की तस्वीर में व्यापक बदलाव आया है। विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन हुए हैं और देश ने अनेक नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य इन सकारात्मक बदलावों को समझने, समाज में जागरूकता बढ़ाने तथा युवाओं को रचनात्मक सामाजिक सहभागिता से जोड़ने का प्रयास है।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए दीपों को आकर्षक ढंग से सजाकर सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन किया गया। दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा और इसी के साथ माहभर चलने वाली गतिविधियों का औपचारिक शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य श्रीमती प्रतिभा पांडेय, हेमलता दुबे, शिवम शर्मा, ऋतु मिश्रा, सुनील दुबे, बुशरा खान, ऋतिका ठाकुर, प्रियांशी लोधी, कौशल्या कुर्मी, खुशबू मिश्रा, योगेश पाठक, आशुतोष उपाध्याय, माधव नेमा, कृष्णकांत लोधी सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *