वी (Vi) ने पेश की फ्री इंटरनेशनल रोमिंग की सुविधा, “वी पे सब हैं वीआईपी” कैंपेन के तहत उपभोक्ताओं को मिलेगी सालाना ₹9000 तक की बचत

Spread the love

मुंबई: टेलीकॉम ऑपरेटर वी (Vodafone Idea) ने अपने नए ब्रांड वादे “वी पे सब हैं VIP” को आगे बढ़ाते हुए अपने प्रीपेड, पोस्टपेड और एंटरप्राइज़ उपभोक्ताओं के लिए फ्री इंटरनेशनल रोमिंग (International Roaming) सुविधा की घोषणा की है। इस नई पेशकश के माध्यम से अब ग्राहक और उनके परिवार दुनिया भर के 170 से अधिक देशों में बिना किसी अतिरिक्त शुल्क या महंगे रोमिंग पैक खरीदे आसानी से कनेक्टेड रह सकेंगे।

विदेश यात्रा के दौरान यात्रियों को अक्सर लोकल या ट्रैवल ई-सिम खरीदने, ओटीपी प्राप्त न होने और असुरक्षित वाई-फाई जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। इस नई पहल के तहत उपयुक्त प्लान चुनने वाले उपभोक्ताओं को उनके प्लान के अनुसार वर्ष में 3 बार तक फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का लाभ मिलेगा, जिसमें डेटा कोटा और आउटगोइंग मिनट शामिल हैं। इससे ग्राहकों को सालाना ₹9,000 तक की सीधी बचत होगी। यह सुविधा ₹501 से शुरू होने वाले पोस्टपेड प्लान्स, सालाना प्रीपेड अनलिमिटेड डेटा प्लान्स तथा ₹451 से शुरू होने वाले कॉर्पोरेट प्लान्स पर उपलब्ध है।

इस लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए वी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अवनीश खोसला ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय यात्रा को सरल बनाना ग्राहकों को वीआईपी अनुभव देने की दिशा में पहला कदम है। अब उपभोक्ताओं को यात्रा के दौरान अलग से रोमिंग पैक खरीदने की आवश्यकता नहीं होगी, बल्कि उनका वी नंबर उनके साथ मुफ्त में यात्रा करेगा। इस घोषणा को बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान की भूमिका वाले एक नए टीवी कमर्शियल के साथ जारी किया गया है। ग्राहक वी (Vi) ऐप के माध्यम से आसानी से इस सुविधा को एक्टिवेट कर सकते हैं।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *