रिंकू टॉक की अनुशंसा पर योजना जय देवड़ा बनीं बुरहानपुर पश्चिम (शहर) ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष

Spread the love

जीतू पटवारी ने जारी किए नियुक्ति आदेश, कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दी बधाई और शुभकामनाएं

बुरहानपुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बुरहानपुर विधानसभा अंतर्गत बुरहानपुर पश्चिम (शहर) ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर श्रीमती योजना जय देवड़ा की नियुक्ति की है। यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी की अनुशंसा के बाद जारी आदेश के तहत की गई है। श्रीमती योजना जय देवड़ा की नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। जिला कांग्रेस कमेटी शहर जिला अध्यक्ष रिंकू टाक की अनुशंसा पर हुए इस निर्णय के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, उषा नायडू, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार , पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव तथा प्रदेश उपाध्यक्ष हमीद काजी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर बुरहानपुर के कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष रिंकू टॉक ने श्रीमती योजना जय देवड़ा को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पश्चिम ब्लॉक में कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी।वहीं जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी तफ्फजुल हुसैन मुलायमवाला ने कहा कि श्रीमती योजना जय देवड़ा एक सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूती के साथ जनता के बीच पार्टी की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को लेकर कार्य करेंगे। श्रीमती योजना जय देवड़ा की नियुक्ति पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टाक, प्रदेश उपाध्यक्ष हमीद काजी, अजय रघुवंशी, अनीता अमर यादव, वाजिद इकबाल, फरीद काजी, इस्माईल अंसारी, जनपद अध्यक्ष राकेश सोलंकी, विनोद मोरे, नोमान खान, शाहिद बांदा, आसिफ खान, मज्जू मीर, हमीद डायमन, हफीज मंसूरी, जावेद खान, इनाम अंसारी, देव ठाकुर, अर्जुन जंगाले, दीपक जंगाले, हेमंत सोनवाने, अमर यादव, आशीष भगत, शेख आरिफ, रुस्तम शेख, शेख असगर, इमरान खान, वसीम बख्श, सुनील सोनवाने, मीनाक्षी महाजन, कैलाश पाटिल, रविंद्र महाजन, डॉ. फिरोज, हेमंत पाटिल, किशोर देशमुख, हंसराज पाटिल, डॉ. प्रवीण टेम्बुन, कमलेश शाह, भावेश तोमर, साजिद अंसारी, असलम खान, योगेश पुनवाला, प्रह्लाद सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन संतोष देवताले ने किया।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *