भोपाल में मठ के पते पर 40 फर्जी पासपोर्ट जारी

Spread the love

भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र स्थित अन्ना नगर के एक मठ के पते से करीब 40 लोगों के नाम पर पासपोर्ट जारी होने का खुलासा हुआ है।
एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि फर्जी पासपोर्ट बनाने वाला गिरोह बांग्लादेश से भारत आए लोगों को फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारतीय नागरिक के रूप में तैयार करता था। इसके बाद आधार, पैन और जन्म प्रमाण पत्र बनवाकर भारतीय पासपोर्ट हासिल कराए जाते थे।
एसटीएफ को भोपाल और डबरा के पतों से अब तक 70 से ज्यादा संदिग्ध पासपोर्ट जारी होने की जानकारी मिली है। मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम असम रवाना हुई है। टीम गिरोह के नेटवर्क और इससे जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है।दो आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड जेल में
एसटीएफ के मुताबिक, मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मास्टरमाइंड रियाल चौधरी भी जेल में है। पूछताछ के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *