जनता को नसीहत से पहले भाजपा खुद उदाहरण पेश करे – कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टॉक

Spread the love

बुरहानपुर। कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकू टॉक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में जनता को दी जा रही सलाहों पर प्रतिक्रिया दी है।

कहा कि प्रधानमंत्री पेट्रोल-डीजल बचाने, सोना नहीं खरीदने, विदेश यात्रा टालने और किसानों को रासायनिक खाद कम प्रयोग करने जैसी बातें कह रहे हैं, लेकिन इन सलाहों पर सबसे पहले भाजपा नेताओं को खुद अमल करना चाहिए। रिंकू टॉक ने कहा कि यदि पेट्रोल-डीजल बचाने की बात की जा रही है तो भाजपा के मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि पहले अपने सरकारी वाहनों और लंबे काफिलों की जगह सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि जो नेता किसानों को खाद कम उपयोग करने की सलाह दे रहे हैं, वे पहले अपने खेतों में रासायनिक खाद का उपयोग बंद करें। उन्होंने कहा कि आम जनता पहले से महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक परेशानियों से जूझ रही है। ऐसे समय में केवल सलाह देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि सरकार को राहत देने वाले फैसले लेने चाहिए। कांग्रेस मीडिया प्रभारी तफ्फजुल हुसैन मुलायम वाला ने कहा कि सरकार को केवल अपील करने के बजाय जनता की मूल समस्याओं के समाधान पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर और आम परिवार महंगाई के बोझ से परेशान हैं, ऐसे में सरकार को जमीनी स्तर पर काम करना चाहिए।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *