बुरहानपुर में जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से लालबाग स्थित गांधी कॉलोनी के उर्दू मिडिल स्कूल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद हफ़ीज़ मंसूरी, वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रफ़ीक़ मंसूरी, आशीष भगत, अनूप काले, पूर्व पार्षद शौकत भाई शेख, आरिफ़, हेमंत सोनवणे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष रिंकु टाक ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का संकल्प नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी भी है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। जिला मीडिया प्रभारी हुसैन मुलायम वाला ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से कांग्रेस द्वारा लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम और वृक्षारोपण अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में बड़ी मदद मिल सकती है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।
