राहतगढ/सागर। तहसील राहतगढ के ग्राम ऐरन मिर्जापुर धाम में आयोजित पंच कुंडीय श्री सीताराम महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ
सात दिवसीय धार्मिक आयोजन जिसमें क्षेत्रभर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ अर्जित कर रहे हैं।कार्यक्रम का आयोजन ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से श्री हनुमंते राघवेंद्र सरकार के पावन सानिध्य में किया जा रहा है!यज्ञाचार्य पंडित शुभम त्रिपाठी के मार्गदर्शन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञीय अनुष्ठानों का शुभारंभ किया गया। वहीं रामकथा अनुरागी पंडित प्रेमनारायण पुजारी द्वारा प्रतिदिन संगीतमय श्रीराम कथा का रसपान कराया जा रहा है।
धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि,शांति एवं कल्याण की कामना की। कथा स्थल पर भक्ति एवं श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है। आयोजन के दौरान प्रतिदिन श्रीराम कथा,भजन-कीर्तन एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हो रहे हैं।विशेष रूप से मध्यप्रदेश शासन के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के पुत्र आकाश राजपूत भी कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने यज्ञ एवं श्रीराम कथा में सहभागिता कर संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।आयोजन समिति के अनुसार अंतिम दिवस कन्या भोज,प्रसादी वितरण एवं भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।कथा के प्रथम दिवस कथा श्रृवण करने पं.नंदकिशोर देवलिया,पं.मिथलेश सावर्ण,पं.लक्ष्मी नारायण सावर्ण, सहित बडी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित हुए!
