निर्माण सामग्री चोरी का मामला: थाने में शिकायत,कार्रवाई की मांग

Spread the love

देवरी। नगर की बजरंग कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान से लोहे की सामग्री चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने देवरी थाने में लिखित आवेदन देकर चोरी गई सामग्री बरामद करने और आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खंडेराव वार्ड निवासी अमित राजपूत ने थाना प्रभारी देवरी को दिए आवेदन में बताया कि उसकी निर्माण सामग्री बजरंग कॉलोनी स्थित निर्माणाधीन मकान पर रखी हुई थी। मकान की देखरेख का कार्य करने वाले व्यक्ति अकरम खान पिता सिब्बू खान द्वारा उक्त सामग्री चोरी कर लिए जाने का आरोप लगाया गया है।आवेदन में बताया गया है कि चोरी हुई सामग्री में 28 नग सेंटिंग प्लेट एवं 63 नग लोहे के पाइप शामिल हैं। यह घटना 27 मई 2026 की बताई गई है। पीड़ित के अनुसार जब वह सुबह करीब 10 बजे निर्माण स्थल पर पहुंचा तो वहां से सामग्री गायब मिली। आसपास पूछताछ करने पर भी कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी।
पीड़ित अमित राजपूत ने पुलिस से मामले की जांच कर चोरी गई सामग्री बरामद कराने तथा दोषी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *