विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में वृक्षारोपण

Spread the love

देवरीकला-:शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवरी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 06 जून शनिवार को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश दुबे की अध्यक्षता में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण हेतु जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश दुबे ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने का आव्हान किया। कार्यक्रम का संयोजन गणित विभागाध्यक्ष डॉ. रिजवान खान द्वारा किया गया उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *