विश्व महासागर दिवस पर प्राचीन बावड़ी में श्रमदान एवं स्वच्छता का दिया संदेश

Spread the love

देवरीकलां:- जल गंगा संवर्धन अभियान एवं विश्व महासागर दिवस के अवसर पर रविवार को देवरी नगर की ऐतिहासिक बावड़ियों में से एक खंडेराव मंदिर स्थित प्राचीन बावड़ी में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस वर्ष विश्व महासागर दिवस की थीम “पुनः कल्पना (Reimagine)” को ध्यान में रखते हुए प्लास्टिक प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर पर्यावरणीय चुनौतियों के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया।अभियान के दौरान बावड़ी में उग आई झाड़ियां,बेल-लताएं और अन्य अवांछित वनस्पतियों को हटाया गया। साथ ही बावड़ी में जमा सूखे पत्तों,प्लास्टिक कचरे एवं अन्य गंदगी की साफ-सफाई कर जल स्रोत के संरक्षण का संदेश दिया गया।इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता अनिल सोनी ने नागरिकों से आह्वान किया कि यदि प्रत्येक व्यक्ति सप्ताह या माह में एक दिन केवल एक घंटे का सामूहिक श्रमदान करे तो देवरी को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सकता है। महेंद्र कुर्मी ने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बड़े बदलाव ला सकते हैं और इसी सोच के साथ गांवों एवं नगरों को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने हर वर्ष बावड़ी की नियमित सफाई और संरक्षण का संकल्प लिया। प्रदीप मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित नहीं होना चाहिए,बल्कि प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।कार्यक्रम के अंत में राजेश सेन ने स्वच्छता अभियान में सहयोग करने वाले सभी नागरिकों एवं आसपास के लोगों का आभार व्यक्त किया।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *