गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप ने बीआईएस-ईआर प्रमाणित स्मार्ट सुरक्षा कैमरों की नई श्रृंखला लॉन्च की, ग्राहकों को मिलेगा अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद निगरानी अनुभव

Spread the love
  • निर्बाध, विश्वसनीय और मानकों के अनुकूल सुरक्षा अनुभवों के लिए वाई-फाई (Wi-Fi) और 4जी -सक्षम कैमरे किए लॉन्च

मुंबई: सुरक्षा समाधानों के क्षेत्र में भारत की अग्रणी कंपनी, गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप (GEG) का सिक्योरिटी सॉल्यूशंस बिजनेस, वाई-फाई और 4जी -सक्षम सर्विलांस (निगरानी) कैमरों के अपने नए पोर्टफोलियो के लॉन्च के साथ ग्राहक-केंद्रित, कनेक्टेड सुरक्षा अनुभव प्रदान करने पर अपना ध्यान और मजबूत कर रहा है। यह विस्तार भारत के तेजी से विकसित हो रहे संगठित निगरानी (सर्विलांस) बाजार में कंपनी की अगली विकास यात्रा का हिस्सा है, जिसमें नवाचार, डिज़ाइन और एकीकृत सुरक्षा अनुभवों पर विशेष जोर दिया गया है।

भारत का सर्विलांस बाजार तेजी से बदल रहा है। अब ग्राहक केवल उत्पाद नहीं, बल्कि ऐसा संपूर्ण अनुभव चाहते हैं जिसमें उपयोग में आसानी, विश्वसनीयता, डेटा सुरक्षा, नियामकीय अनुपालन तथा निर्बाध कनेक्टिविटी और नियंत्रण शामिल हों। आवासीय, व्यावसायिक और संस्थागत क्षेत्रों के ग्राहक तेजी से ऐसे भरोसेमंद और संगठित ब्रांडों की ओर आकर्षित हो रहे हैं, जो भविष्य के लिए तैयार एकीकृत सुरक्षा समाधान प्रदान कर सकें।

इस लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के बिजनेस हेड (सिक्योरिटी सॉल्यूशंस) पुष्कर गोखले ने कहा, “भारत में सीसीटीवी सर्विलांस श्रेणी एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है और आने वाले वर्षों में इसका बाजार 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का होने का अनुमान है। ग्राहकों की अपेक्षाएं तेजी से बदल रही हैं और वे अब ऐसे समाधान चाहते हैं जो सहज, भरोसेमंद और सुरक्षित हों। गोडरेज में हम सुरक्षा को केवल एक उत्पाद नहीं, बल्कि एक ऐसे समग्र अनुभव के रूप में देखते हैं जो सुविधा, नियंत्रण और मानसिक सुकून प्रदान करता है।

साथ ही, भारतीय विनिर्माण आधारित समाधानों की मांग भी बढ़ रही है, क्योंकि वे गुणवत्ता, डेटा सुरक्षा और नियामकीय अनुपालन के मामले में अधिक भरोसा प्रदान करते हैं। हमारा ‘मैन्युफैक्चर्ड इन इंडिया’ पोर्टफोलियो इसी बदलाव को दर्शाता है, जिसमें नवाचार, मजबूत इंजीनियरिंग और वैश्विक मानकों का पालन शामिल है। यह लॉन्च हमारे ग्राहकों के लिए सुरक्षा को और सरल बनाने तथा भविष्य के लिए तैयार एक कनेक्टेड सुरक्षा इकोसिस्टम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

नये लॉन्च किए गए पोर्टफोलियो में वाई-फाई और 4जी सीसीटीवी कैमरों की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है, जिसमें इनडोर सुरक्षा कैमरे और आउटडोर पैन-टिल्ट, डोम (Dome) और बुलेट (Bullet) कैमरे शामिल हैं।

विभिन्न उपयोगकर्ताओं की जरूरतों को गहराई से समझकर डिजाइन की गई यह श्रृंखला शहरी और सुदूर (ग्रामीण) दोनों परिवेशों में बेहतर और निरंतर निगरानी प्रदान करती है। जहाँ वाई-फाई वाले वेरिएंट कनेक्टेड घरों और व्यवसायों की जरूरतों को पूरा करते हैं, वहीं स्मार्ट कैमरे और सोलर कैमरे सहित 4जी -सक्षम कैमरे उन स्थानों पर भी निर्बाध निगरानी सुनिश्चित करते हैं जहाँ ब्रॉडबैंड बुनियादी ढांचा सीमित या अनुपलब्ध है। इससे उपयोगकर्ता कभी भी, कहीं भी जुड़े रह सकते हैं।

भारत में निर्मित और बीआईएस-ईआर मानकों के तहत प्रमाणित, यह पोर्टफोलियो गुणवत्ता, डेटा सुरक्षा, अनुपालन और ग्राहकों के विश्वास के प्रति गोदरेज की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि यह लॉन्च कंपनी के केवल उत्पाद बेचने से आगे बढ़कर एक संपूर्ण कनेक्टेड सुरक्षा इकोसिस्टम के रूप में विकसित होने को दर्शाता है, जहाँ इंटेलिजेंट सर्विलांस इसके उपयोग, पहुंच और समग्र ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाता है।

भरोसेमंद टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग, लोकल मैन्युफैक्चरिंग और ग्राहक-प्रथम डिजाइन दृष्टिकोण को एक साथ लाकर, गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप का लक्ष्य सुरक्षा के अनुभव को फिर से परिभाषित करना है, जिससे यह अधिक सहज, विश्वसनीय और एक जुड़ी हुई दुनिया की जरूरतों के अनुकूल बन सके। जैसे-जैसे सुरक्षित, अनुपालन-युक्त और उपयोग में आसान सर्विलांस समाधानों की मांग बढ़ रही है, गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप भारत के संगठित और आत्मनिर्भर सुरक्षा इकोसिस्टम को मजबूत करते हुए दैनिक सुरक्षा अनुभवों को बेहतर बनाने वाले नवाचारों पर ध्यान केंद्रित रखना जारी रखेगा।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *