1 मिलियनवां टीवीएस आईक्यूब हुआ रोलआउटः जो भारत के ईवी रूपान्तरण को आकार देने में टीवीएस मोटर की भूमिका को दर्शाता है

Spread the love
  • यह उपलब्धि सस्टेनेबल मोबिलिटी की ओर भारत के तीव्र रूपान्तरण को दर्शाती है 
  • मज़बूत इन-हाउस इंजीनियरिंग, इनोवेशन और मैनुफैक्चरिंग क्षमताओं के चलते, टीवीएस आईक्यूब  देश भर में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को अडॉप्शन को बढ़ावा दे रहा है

बैंगलुरु: टीवीएस वेनु के भाग और दुनिया भर में दोपहिया और तिपहिया वाहनों की जानी मानी निर्माता टीवीएस मोटर कंपनी ने आज होसुर स्थित अपनी मैनुफैक्चरिंग युनिट से 1 मिलियनवें टीवीएस आईक्यूब के रोलआउट की घोषणा की है। यह उपलब्धि भारत की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी यात्रा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो मोबिलिटी के सस्टेनेबल, स्मार्ट और आत्मनिर्भर भविष्य की ओर देश की प्रगति को दर्शाती है।

जैसे-जैसे देश विकसित भारत के दृष्टिकोण की ओर बढ़ रहा है, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्थायी विकास, ऊर्जा रूपान्तरण और तकनीकी नेतृत्व को सक्षम बनाने वाले मुख्य कारक के रूप में उभर रही है। भारत की ईवी यात्रा में अग्रणी होने के नाते, टीवीएस मोटर ने इन-हाउस इंजीनियरिंग, आरएंडडी, प्रोडक्ट इनोवेशन और इकोसिस्टम डेवलपमेंट में लगातार निवेश कर इस श्रेणी को आकार दिया है। दुनिया के लिए भारत में ही डिज़ाइन, इंजीनियर और मैनुफैक्चर किया गया टीवीएस आईक्यूब, आत्मनिर्भरता और तकनीकी क्षमता पर टीवीएस मोटर के फोकस को दर्शाता है तथा भारतीय इनोवेशन में गुणवत्ता, परफोर्मेन्स एवं सस्टेनेबिलिटी के विश्वस्तरीय मानकों को सुनिश्चित करता है।

इस उपलब्धि पर बात करते हुए, टीवीएस मोटर कंपनी के चेयरमैन सुदर्शन वेनु ने कहा, “एक मिलियन टीवीएस आईक्यूब्स को रोलआउट किया जाना इस बात को दर्शाता है कि भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी बड़े पैमाने पर रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा बन रही है। यह उपलब्धि इंजीनियरिंग, इनोवेशन और मैनुफैक्चरिंग क्षमताओं में सालों के निवेश का परिणाम है, जिसने हमें दुनिया के लिए भारत में डिज़ाइन और मैनुफैक्चर किए गए विश्वस्तरीय इलेक्ट्रिक मोबिलिटी समाधानों के निर्माण में सक्षम बनाया है। देश विकसित भारत के दृष्टिकोण की ओर बढ़ रहा है, ऐसे में भारत के पास भावी मोबिलिटी में ग्लोबल लीडर बनने का सुनहरा अवसर है। टीवीएस मोटर में, हम मोबिलिटी के शानदार और सस्टेनेबल समाधानों के ज़रिए इस विज़न को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो ग्लोबल मोबिलिटी पावरहाउस के रूप में भारत की स्थिति को मज़बूत बनाते हैं।”

2020 में लॉन्च के बाद से, टीवीएस आईक्यूब भारत के सबसे पसंदीदा इलेक्ट्रिक स्कूटर ब्रांड और देश के पसंदीदा फ़ैमिली ईवी में से एक बन गया है। भारतीय ग्राहकों की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए, इसके पोर्टफ़ोलियो में अलग-अलग बैटरी क्षमता, रेंज के विकल्प और कनेक्टेड फ़ीचर्स शामिल किए गए हैं, जिससे ग्राहक अपनी ज़रूरत के अनुसार सबसे सही इलेक्ट्रिक स्कूटर चुन सकते हैं। 3,000 से अधिक शहरों में फैले 3,300 से अधिक टचपॉइंट्स वाले मज़बूत सेल्स और सर्विस नेटवर्क तथा मैनुफ़ैक्चरिंग एवं क्षमता निर्माण में लगातार निवेश के चलते टीवीएस आईक्यूब ने देश भर के ग्राहकों के लिए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को ज़्यादा आसान बना दिया है।

टीवीएस आईक्यूब राइडरों की बढ़ती कम्युनिटी ने पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न किया है और भारत में सस्टेनेबल मोबिलिटी के अडॉप्शन की रफ़्तार बढ़ाई है। लॉन्च के बाद से, टीवीएस आईक्यूब के ग्राहकों ने कुल मिलाकर 14.94 बिलियन किलोमीटर से अधिक दूरी तय की है, जिससे कार्बन डाई ऑक्साईड के उत्सर्जन में 522,969 टन की कमी आई  है। टीवीएस आईक्यूब कम्युनिटी द्वारा कार्बन की जो बचत की गई है, वह लगभ 20.9 मिलियन पेड़ों के प्रभाव के बराबर है, जो बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के ठोस प्रभाव को दर्शाता है। इन परिणामों से साफ है कि मोबिलिटी को लेकर लोगों की बदलती पंसद बड़े पैमाने पर सस्टेनेबिलिटी और ऊर्जा रूपान्तरण के लक्ष्यों में योगदान दे रही है। 

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *