भारत की विकास गाथा, स्वदेशीकरण और नवाचार पर आधारित 3-इन-1 थीमैटिक यूलिप इक्विटी फंड
- बीएसई 500 इंडेक्स (BSE 500 Index) पर आधारित, डाइवर्सिफाइड मल्टी-कैप निवेश दृष्टिकोण वाला ओपन-एंडेड थीमैटिक इक्विटी फंड।
- एनएफओ 10 जुलाई 2026 को ₹10 प्रति यूनिट की एनएवी पर खुलेगा।
मुंबई: एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस ने आज ‘इंडिजीनियस फंड’ (IndiGenius Fund) लॉन्च करने की घोषणा की। यह अपनी तरह का अनोखा थीमैटिक इन्वेस्टमेंट सॉल्यूशन है, जो कंपनी के यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान के माध्यम से उपलब्ध होगा। यह फंड एक डाइवर्सिफाइड (विविध) इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो के जरिए तीन दीर्घकालिक संरचनात्मक विषयों — भारत की विकास गाथा, स्वदेशीकरण, और सरलता/प्रतिभा से जुड़े व्यवसायों में निवेश करता है।
भारत के सबसे व्यापक मार्केट इंडेक्स में से एक, ‘बीएसई 500 इंडेक्स’ पर आधारित यह इंडिजीनियस फंड एक डाइवर्सिफाइड मल्टी-कैप निवेश दृष्टिकोण का पालन करता है, जो लार्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप कंपनियों में निवेश के अवसर प्रदान करता है। बीएसई 500 इंडेक्स को बेंचमार्क के रूप में इसलिए चुना गया है क्योंकि यह विभिन्न क्षेत्रों और मार्केट कैपिटलाइजेशन (बाजार पूंजीकरण) की भारतीय लिस्टेड कंपनियों के एक बड़े हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है, जो फंड की निवेश रणनीति के बिल्कुल अनुकूल है। इससे फंड को अपने मुख्य विषयों से जुड़े व्यवसायों में अवसरों की पहचान करने में मदद मिलती है, और साथ ही भारत के लगातार विकसित होते कॉर्पोरेट परिदृश्य की विविधता का लाभ भी मिलता है।
इंडिजीनियस फंड एक ओपन-एंडेड इक्विटी फंड है जो मुख्य रूप से इक्विटी-ओरिएंटेड (इक्विटी-उन्मुख) निवेश रणनीति का पालन करता है। यह अपने पोर्टफोलियो का 80% से 100% हिस्सा इक्विटी और इक्विटी से जुड़े इंस्ट्रूमेंट्स में आवंटित करेगा, जबकि पर्याप्त लिक्विडिटी (नकदी उपलब्धता) सुनिश्चित करने के लिए शेष हिस्सा कैश और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश किया जाएगा। फंड के निवेश उद्देश्यों और लागू नियामक दिशानिर्देशों के अनुसार पोर्टफोलियो का सक्रिय रूप से प्रबंधन किया जाएगा।
इस एनएफओ के लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ श्री जूड गोम्स ने कहा, “भारत के विकास का अगला चरण उन व्यवसायों द्वारा संचालित होगा जो बुनियादी ढांचे के विकास, विनिर्माण उत्कृष्टता, आत्मनिर्भरता और नवाचार को आगे बढ़ा रहे हैं। जैसे-जैसे ये दीर्घकालिक संरचनात्मक रुझान गति पकड़ रहे हैं, हमारा मानना है कि ग्राहकों को ऐसे निवेश समाधान मिलने चाहिए जो उन्हें भारत की विकसित होती विकास यात्रा में भागीदारी का अवसर दें।
इंडिजीनियस फंड इन तीनों विषयों को एक ही विविधीकृत यूलिप फंड में समाहित करता है और ग्राहकों को इन दीर्घकालिक विकास रुझानों से जुड़े व्यवसायों में निवेश करने का सुविधाजनक माध्यम उपलब्ध कराता है।
एजियास फेडरल लाइफ इंश्योरेंस में हम अपने ग्राहकों से किए गए वादों को निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और उनकी बदलती वित्तीय आवश्यकताओं के अनुरूप समाधान उपलब्ध कराते हैं। इंडिजीनियस फंड हमारे इसी संकल्प का प्रतीक है, जो ग्राहकों को जीवन बीमा सुरक्षा के भरोसे के साथ उनकी दीर्घकालिक वित्तीय आकांक्षाओं को पूरा करने में मदद करने वाले नवाचारी समाधान प्रदान करता है।”
यह न्यू फंड ऑफर 10 जुलाई 2026 को ₹10 प्रति यूनिट की नेट एसेट वैल्यू पर खुलेगा। यह थीमैटिक इक्विटी फंड एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस के चुनिंदा यूलिप प्रोडक्ट्स के माध्यम से उपलब्ध होगा, जिनमें शामिल हैं: AFLI वेल्थ गेन इंश्योरेंस प्लान, AFLI प्लेटिनम वेल्थ बिल्डर प्लान, AFLI प्रोग्रो प्लान और AFLI स्मार्ट ग्रोथ प्लान।
इससे ग्राहक एक अलग और खास थीमैटिक निवेश रणनीति का लाभ उठाने के साथ-साथ यूलिप द्वारा मिलने वाले जीवन बीमा कवर का सुरक्षा कवच भी प्राप्त कर सकेंगे।
