कांग्रेस ने ताप्ती मिल कर्मचारियों के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर दिया ज्ञापन, 12 माह का वेतन नहीं मिलने का विरोध

Spread the love

बुरहानपुर ताप्ती मिल में कार्यरत इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों ने मिल प्रबंधन से बकाया वेतन भुगतान न होने पर काम बंद करने की चेतावनी दी है। मंगलवार दोपहर एक बजे शहर जिला कांग्रेस कमेटी के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया।

कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें पिछले 12 माह से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके परिवारों का भरण-पोषण करना अत्यंत कठिन हो गया है और आर्थिक स्थिति खराब बनी हुई है। वेतन का तत्काल भुगतान किया जाए। उन्होंने यह भी मांग की कि हर माह उचित समय पर वेतन दिया जाए, या फिर अन्य मजदूरों की तरह उन्हें भी आधा वेतन दिया जाए जो घर बैठकर काम कर रहे हैं। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि उन्हें सही समय पर भुगतान नहीं किया गया तो वेतन नहीं तो कार्य नहीं के सिद्धांत के अनुसार कार्य करने में असमर्थ होंगे। उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि इस स्थिति में यदि बिजली विभाग में किसी भी प्रकार की हानि होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी मिल प्रबंधन और मिल इंजीनियर की होगी। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने का अनुरोध किया गया है।
कांग्रेस का हाथ श्रमिकों के साथ
जिला अध्यक्ष रिंकू टांक ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार होने के बाद भी 6 साल से मिल बंद है,लेकिन सरकार ने मिल को अभी तक शुरू करने के आदेश नहीं दिए हैं। मिल के हजारों श्रमिकों और परिवार परेशान हैं।
भाजपा के सांसद, विधायक बड़े दावे करते हैं, लेकिन किसी सभी दावे खोखले साबित हो रहे हैं। मिल में नियमित काम करने वाले श्रमिकों को भी वेतन नहीं मिल रहा है, जिससे उनका जीवन यमन करना मुश्किल हो गया।

कांग्रेस मीडिया प्रभारी तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने कहा कि ताप्ती मिल के श्रमिकों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 12 माह से वेतन नहीं मिलना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार और मिल प्रबंधन तत्काल बकाया वेतन का भुगतान करे तथा मिल को जल्द शुरू कर श्रमिकों को राहत दे। कांग्रेस हमेशा श्रमिकों के साथ खड़ी है।

दोबारा शुरू की जाएं मिल
निगम अध्यक्ष अनिता अमर यादव ने कहा कि कोविड काल के बाद से ही मिल बंद है। श्रमिकों के सामने रोजी-रोटी का संकट है। सरकार को श्रमिकों की तरफ ध्यान देकर मिल को दोबारा शुरू करना चाहिए। इस दौरान श्रीमती अनिता यादव ,श्रीमती योजना देवड़ा श्रीमती मीनाक्षी महाजन ,आशिष भगत, हेमन्त सोनवणे, तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला, हुजैफा मुलायमवाला, मौजूद रहे।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *