तहसीलदार श्रीमती वर्षा दुबे ने संभाला पदभार

Spread the love

प्रशासनिक कार्यों में आएगी नई गति, जनकल्याण योजनाओं को प्राथमिकता

देवरीकलाँ-:देवरी तहसील को नई तहसीलदार के रूप में श्रीमती वर्षा दुबे की नियुक्ति मिली है। उन्होंने सोमवार को विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया।
पदभार ग्रहण करने के बाद श्रीमती दुबे ने तहसील कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और प्रशासनिक कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
तहसीलदार श्रीमती वर्षा दुबे ने राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण, आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान तथा कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि जनता को सरल, सहज और समय पर सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है।
श्रीमती वर्षा दुबे के पदभार ग्रहण करने पर तहसील के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उनका स्वागत किया तथा उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों में और अधिक गति आएगी तथा आमजन को बेहतर सेवाएं प्राप्त होंगी।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *