देवरी में “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान” के अंतर्गत प्रधानमंत्री के वर्चुअल संवाद का सफल आयोजन

Spread the love

देवरीकलां-:नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत रविवार, 02 अगस्त 2026 को देवरी नगर स्थित स्व. शिव सहाय चतुर्वेदी साहित्य भवन में माननीय प्रधानमंत्री जी के वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में माय भारत के देवरी विकासखंड के युवा स्वयंसेवक राज कोष्टी एवं विशाल खत्री की प्रमुख उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान बड़ी स्क्रीन के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी का लाइव प्रसारण सभी प्रतिभागियों को दिखाया गया, जिसे युवाओं ने अत्यंत उत्साह एवं गंभीरता के साथ देखा और सुना।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी युवाओं एवं प्रतिभागियों को “नशा मुक्त भारत” की शपथ दिलाई गई तथा उन्हें नशे से दूर रहकर स्वस्थ, जागरूक एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं ने सहभागिता की। साथ ही स्थानीय एनजीओ सामाजिक कार्यकर्ता अनिल सोनी एवं राजेश सेन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु जनजागरूकता अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा विकसित भारत के निर्माण में उनकी सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *