सरईवन वॉटरफॉल में डूबे 12वीं के छात्र का शव बरामद,ग्रामीणों ने दिखाई अद्भुत साहसिकता

Spread the love

देवरीकलां:- देवरी क्षेत्र के ग्राम मुआर खास निवासी ललित साहू (17 वर्ष) का शव रविवार को सरईवन स्थित घोघरा वॉटरफॉल से कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया गया।मामला महाराजपुर थाना अन्तर्गत सरईवन गांव के बाटरफाल का है जहां ललित साहू अपने छ: दोस्तों के साथ वॉटरफॉल में नहाने गया था। नहाने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया था।घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बिना समय गंवाए छात्र की तलाश शुरू कर दी। कई घंटों तक चले प्रयासों के बाद ग्रामीणों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए गहरे पानी से छात्र का शव बाहर निकाल लिया।इस खोज अभियान में राजा यादव (सरईवन),नंदराम एवं राजेश पटेल (रसेना) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ग्रामीणों ने जोखिम उठाकर गहरे पानी में उतरकर छात्र की तलाश की,जिसकी पूरे क्षेत्र में सराहना की जा रही है। स्थानीय लोगों ने इन सभी को उनके साहसिक कार्य के लिए बधाई और सम्मान का पात्र बताया।
घटना के दौरान पुलिस के देर से मौके पर पहुंचने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी भी देखने को मिली। लोगों का कहना था कि सूचना देने के काफी समय बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
हालांकि,बाद में थाना प्रभारी अजय भदौरिया अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल सागर से गोताखोरों को बुलाने के लिए संपर्क किया। लेकिन गोताखोरों के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने अपने प्रयासों से छात्र के शव को खोजकर बाहर निकाल लिया था।
घटना से मुआर खास सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। ललित साहू सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय का 12वीं कक्षा का छात्र था। उसके असामयिक निधन से परिवार,विद्यालय और पूरे क्षेत्र में गहरा दुःख व्याप्त है। प्रशासन द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
इस दौरान राजेश मिश्रा,मजबूत बुंदेला,बलरम पटेल सहित सिविल डिफेंस की टीम,मुहली सहायक सचिव नीतेश राय पूरी समय अपनी टीम के साथ मौजूद रहे!

थाना प्रभारी अजय प्रताप भदौरिया ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना से पुलिस की टीम बाटरफाल पहुंची,जानकारी मिली थी कि छ: बच्चे जो शिशु मंदिर मै पढते है घूमने आऐ हैं जिनमे से एक बच्चा ललित साहू बाटरफाल मे डूब गया है तत्कालीन परिस्को देखते हुए चूकि बाटरफाल मे पत्थर ज्यादा होने की बजह से शव फंसा हुआ था टीम को सूचना देकर बुलाया गया लेकिन स्थानीय गोताखोरो की मदद से 2घंटे की मशक्कत के बाद उसको बाहर निकाला गया है!

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *