एअर इंडिया एक्सप्रेस ने भोपाल से संचालन शुरू किया, दिल्ली और मुंबई के लिए रोज़ाना उड़ेंगे विमान

Spread the love

भोपाल: एअर इंडिया एक्सप्रेस ने आज भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से अपनी सेवाएँ शुरू कीं। एयरलाईन ने दिल्ली के लिए रोज़ाना दो और मुंबई के लिए रोज़ाना एक उड़ान शुरू की है, जिससे मध्य प्रदेश की राजधानी के साथ कनेक्टिविटी बेहतर हो गई है। दिल्ली के लिए पहली उड़ान राजा भोज एयरपोर्ट से 12:45 बजे रवाना हुई और इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 14:15 बजे पहुँची। इसी तरह मुंबई के लिए पहली उड़ान भोपाल से 13:40 बजे रवाना होकर छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 15:25 बजे उतरी। इन उड़ानों की बुकिंग एअर इंडिया एक्सप्रेस मोबाइल ऐप और अन्य प्रमुख बुकिंग चैनलों के ज़रिए की जा सकती है।

हाल ही में एअर इंडिया एक्सप्रेस ने इंदौर और अबू धाबी के बीच सीधी उड़ानें शुरू करके मध्य प्रदेश की इंटरनेशनल कनेक्टिविटी को मज़बूत किया है। भोपाल से सेवाएँ शुरू होने के बाद, अब यह एयरलाइन भोपाल, ग्वालियर और इंदौर से हर सप्ताह लगभग 55 उड़ानें संचालित करती है।

पर्यटन, व्यापार और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए कनेक्टिविटी बेहतर करने के साथ-साथ एअर इंडिया एक्सप्रेस अपनी ‘टेल्स ऑफ़ इंडिया’पहल के ज़रिए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जश्न भी मनाती है। एयरलाइन के बोइंग 737-8 विमान, वीटी-बीएक्सक्यू और वीटी-बीएक्सवाय पर मध्य प्रदेश की झलक गर्व के साथ दिखाई गई है; इनके टेल आर्ट में राज्य की मशहूर बाघ हैंड-ब्लॉक प्रिंटिंग परंपरा और चंदेरी के हाथ से बुने कपड़ों की कला को दर्शाया गया है।

Schedule effective from 1 August 2026 (all timings are local)
DepartureArrivalDeparture TimeArrival TimeFrequency
DelhiBhopal10:40; 15:0512:05; 16:30 2x Daily
BhopalDelhi12:45; 17:1014:15; 18:40 2x Daily
MumbaiBhopal11:2013:00Daily
BhopalMumbai13:4015:25Daily
admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *