माध्यमिक शिक्षा मंडल कार्यालय के बाहर विद्यार्थियों ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Spread the love

राजधानी भोपाल में आज माध्यमिक शिक्षा मंडल कार्यालय के बाहर डीएल (D.E L) द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे छात्रों ने मंडल कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द सेकंड ईयर का रिजल्ट घोषित करने की मांग उठाई।
प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों का कहना है कि लंबे समय से परिणाम घोषित नहीं होने के कारण उनका भविष्य अधर में लटका हुआ है। रिजल्ट में हो रही देरी की वजह से आगे की पढ़ाई, प्रवेश प्रक्रिया और रोजगार के अवसर भी प्रभावित हो रहे हैं। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द परिणाम जारी नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
वहीं, प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों को अपनी मांगों से अवगत कराया और जल्द सकारात्मक कार्रवाई की मांग की। अब सभी की नजर मंडल प्रशासन के फैसले पर टिकी हुई है कि विद्यार्थियों की मांगों पर कब तक अमल किया जाता है।जूनियर्स डॉक्टर स्टायपंड की मांग करते हुए पॉलिटेक्निक चौराहे तक पहुंचे.मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया जूनियर चिकित्साको ने आरोप लगाया कि भरती के समय मोटी रकम ली जाती हैऔर बाद में स्टायपंड के रूप में अधिक कार्य करने के बाद कम पैसे दिए जाते हैं.इसके पूर्व में भी मुख्यमंत्री चिकित्सा मंत्री एवं कलेक्टर को ज्ञापन दे चुके हैं चिकित्सक.पुलिस का कड़ा बंदोबस्त है पॉलिटेक्निक चौराहे पर इस समय प्रदर्शन जारी रविंद्र भवन के सामने इकट्ठे हुए थे सभी महिला पुरुष चिकित्सक.चिकित्सकों में भारी रोष देखा जा रहा है

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *