आईएएस अनिल कुमार का हार्ट अटैक से निधन, झाबुआ जिले के रहने वाले थे…

Spread the love

प्रशासनिक महकमे में दौड़ी शोक की लहर…

भोपाल। भोपाल। 2019 बैच के IAS अधिकारी और अपर कलेक्टर अनिल कुमार डामोर का मंगलवार सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डामोर के निधन की खबर मिलते ही प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। अस्पताल परिसर में उनके परिचित, सहयोगी और कर्मचारी उन्हें याद करते नजर आए। उनके शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *