11 अगस्त को कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक, संगठन और विपक्ष की रणनीति पर होगा मंथन

Spread the love

भोपाल। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी मुकेश नायक ने बताया कि कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की महत्वपूर्ण बैठक 11 अगस्त को आयोजित होगी। बैठक में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता, सीडब्ल्यूसी सदस्य और प्रदेश प्रभारी शामिल होंगे। इस दौरान संगठनात्मक और राजनीतिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
मुकेश नायक ने कहा कि बैठक में प्रदेश में विपक्ष की भूमिका को और मजबूत बनाने की रणनीति तैयार की जाएगी। जिला और विधानसभा प्रभारियों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी तथा गांव से लेकर राजधानी तक जनहित और स्थानीय मुद्दों की पहचान कर उन्हें प्रभावी ढंग से उठाने की कार्ययोजना बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जमीनी स्तर पर अभियान चलाकर जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगी।
उन्होंने भाजपा पर सहकारी आंदोलन को कमजोर करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सरकार के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं, इसलिए उन्हें दबाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार जीतू पटवारी की आवाज़ दबाना चाहती है, लेकिन पार्टी ऐसा होने नहीं देगी। मुकेश नायक ने कहा कि कांग्रेस इंदौर को विशेष फोकस में रखकर संगठन को और मजबूत करेगी तथा अपनी राजनीतिक क्षमता को सीमित करने की किसी भी कोशिश का जवाब देगी।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *