भोपाल स्थित मानव अधिकार आयोग कार्यालय में 15 अगस्त के अवसर पर गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोग के अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह ने प्रदेश एवं देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों और देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। इस अवसर पर मानव अधिकारों की रक्षा, नागरिकों के सम्मान और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प भी लिया गया।
