नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह पहुंचे कांग्रेस कार्यालय

Spread the love

दतिया में विकास करना मेरी प्राथमिकता – घनश्याम

भोपाल,,,मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में नवनिर्वाचित दतिया विधायक घनश्याम सिंह पहली बार पहुंचे जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दतिया में चुनाव चुनौती पूर्ण रहा लेकिन दतिया में जीत से कांग्रेस पार्टी में काफी उत्साह है

आशुतोष तिवारी को लेकर बोले

आशुतोष तिवारी भोपाल में बड़ी तोप हो सकते हैं लेकिन दतिया में उन्हें कोई नहीं जानता था वह संघ में रहे और बड़े-बड़े पदों पर काम भले किया लेकिन वह दतिया में कभी सक्रिय नहीं रहे दतिया की अधिकतर जनता उन्हें नहीं जानती थी मैं विपक्ष के विधायक के नाते सरकार पर दबाव बनाऊंगा और दतिया में विकास कराऊंगा मुख्यमंत्री मोहन यादव से उन्होंने अपील की वह दतिया के विकास में सहयोग करें साथ ही साथ उन्होंने कहा की दतिया में मेडिकल अस्पताल है लेकिन छोटे-छोटे बीमारी पर मरीजों को ग्वालियर रिफर किया जाता है तालाब के फूट जाने से बड़ी जल त्रासदी हुई ऐसे अनेकों मुद्दों को उठाऊंगा और उन पर काम करूंगा राजेंद्र भारती को लेकर कहा कि राजेंद्र भारती को पार्टी निष्कासित कर चुकी है

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *