कुंड में डूबने से युवक की मौत

Spread the love

चिकलोद के पास हाथी कुंड में दर्दनाक हादसा, पानी में डूबने से भोपाल निवासी की मौत

रायसेन जिले के चिकलोद के पास स्थित हाथी कुंड में शनिवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शाहजहानाबाद, भोपाल निवासी एक व्यक्ति पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हादसे के बाद मौके पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। मृतक के शव को पानी से बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजे जाने की जानकारी सामने आ रही है।

फिलहाल हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *