पूर्व मंत्री पीसी शर्मा

Spread the love

शकर के बढ़ते दामों और महंगाई को लेकर पूर्व मंत्री पी.सी शर्मा का सरकार पर तंज

महंगाई ने आम आदमी और त्योहारों की मिठास दोनों छीन ली है।”

एंकर
पूर्व मंत्री पी.सी शर्मा ने रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार के मौके पर बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आज शकर के दाम 70 से 75 रुपये किलो तक पहुंच चुके हैं, जिससे मध्यम वर्गीय और आम आदमी के लिए त्योहारों में पकवान बनाना और खुशियां मनाना मुश्किल हो गया है।
उन्होंने कहा कि आज बहनों ने जब राखी बांधी, तो उन्होंने उपहार के रूप में गुलाब के फूल और शकर का पैकेट दिया, ताकि सरकार को यह संदेश दिया जा सके कि जनता महंगाई से त्रस्त है। पी.पी. शर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार आम आदमी और गरीबों के त्योहारों से खिलवाड़ कर रही है और आज महंगाई पूरे चरम पर पहुंच चुकी है।

बाइट -पीसी शर्मा पूर्व मंत्री कांग्रेस

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *