इक़बाल चौक, बस स्टैंड पर कांग्रेसियों ने की नारेबाजी
महंगाई पर कंट्रोल करें सरकार, जल्द करेगा जल्द बड़ा जनआंदोलन, जिलाध्यक्ष रिंकू टॉक
बुरहानपुर। देश सहित प्रदेश में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण के खिलाफ शहर कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। यह विरोध प्रदर्शन दो चरणों में आयोजित हुआ। इकबाल चौक और बस स्टैंड पेट्रोल पंप पर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल उठाकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस का यह विरोध इक़बाल चौक पर शुरू होकर रैली के रुप में बस स्टैंड पेट्रोल पंप पहुंचकर समाप्त हुआ।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टांक ने कहा कि बढ़ती महंगाई, आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि और आम जनजीवन पर इसके पड़ रहे नकारात्मक प्रभाव को लेकर कांग्रेस द्वारा देशभर में विरोध किया जा रहा है। पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण के कारण वाहन ख़राब हो रहे हैं।
वाहन चालकों को बंटी शकर
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वाजिद इकबाल ने कहा कि त्योहार के समय महंगाई बढ़ाने से आम जनता पर आर्थिक तंगी बढ़ रही है। पेट्रोल पंप पर विरोध प्रदर्शन में वाहन चालकों को शकर बंटी गई। में विशेष प्रदर्शन किया जाएगा।
एथेनॉल के कारण बढ़े दाम
मीडिया प्रभारी तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने कहा कि पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण से शकर के दाम बढ़ गए हैं। मंहगाई के साथ वाहनों को नुकसान हो रहा है, बल्कि यह किसानों के लिए भी उतनी फायदेमंद नहीं है, जितनी बताई जा रही है। कांग्रेस ने प्रदर्शन के दौरान सरकार से इन मुद्दों पर सरकार को घेरकर मंहगाई पर विरोध प्रदर्शन किया।इस दौरान रिंकु टाक ,वाज़िद इक़बाल, हमीद काज़ी, ठाकुर सुरेंद्र सिंह ,अमर यादव , अकील औलिया, फ़हीम हाशमी, हामिद डाइमंड ,मुज्जु मीर, शाहिद बंदा ,हफ़ीज़ मंसुरी ,ज़ाहिर अब्बास, नोमान खान, जावेद खान ,इनाम अंसारी ,कैलाश यावतकर, बाबा भाई ट्राली, विनोद मोरे, आरिफ शेख, सजिद अंसारी, देवेश्वर ठाकुर , मीनाक्षी महाजन,,सोराब कुरैसी, वसीम बक्स ,आशिष भगत, अरुण महाराज ,असगर चोधरी, हाजी बासित, असलम खान ,शहज़ाद नूर, शोहेब (शेरा), रफ़ीक़ मंसुरी ,तफ़ज़्ज़ुल मुलायमवाल, नज़ीर अंसारी, निनाद पाटिल, प्रल्हाद सूर्यवंशी, शेख फरीद, अकरम पठान, शेख रुस्तम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी व सक्रिय साथी उपस्थित रहे
