कांग्रेस विधायक आरिफ़ मसूद ने बहनों को रक्षा बंधन पर सौगात

Spread the love

रक्षाबंधन का पावन पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है… इस खास मौके पर विधायक आरिफ मसूद अपनी बहनों के लिए एक विशेष पहल करने जा रहे हैं। बाजार में शक्कर के बढ़ते दामों के बीच कहीं रक्षाबंधन की मिठास कम न हो जाए, इसे ध्यान में रखते हुए विधायक आरिफ मसूद अपनी बहनों को उपहार स्वरूप शक्कर के पैकेट भेंट किये……

दरअसल, रक्षाबंधन के त्योहार पर घरों में मिठाइयों और पकवानों की खास तैयारी होती है। ऐसे में बढ़ती महंगाई का असर आम परिवारों की रसोई और त्योहार की तैयारियों पर भी देखने को मिलता है। इसी को देखते हुए विधायक आरिफ मसूद ने अपनी बहनों के लिए शक्कर के पैकेट वितरित करने की पहल की है, ताकि महंगाई के बीच भी रक्षाबंधन की खुशियां और मिठास बरकरार रहे…….

विधायक आरिफ मसूद का कहना है कि रक्षाबंधन सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि भाई और बहन के प्यार, स्नेह और जिम्मेदारी का प्रतीक है। ऐसे में बहनों के इस खास पर्व पर उन्हें एक छोटा-सा उपहार देकर त्योहार की खुशियों में शामिल होने की कोशिश की जा रही है। विधायक मसूद की इस पहल से बहनों को राहत मिलने के साथ ही रक्षाबंधन का त्योहार और भी खास बनने की उम्मीद है…..

कुल मिलाकर, शक्कर के बढ़ते दामों के बीच विधायक आरिफ मसूद की यह पहल रक्षाबंधन की मिठास को बनाए रखने की एक अनोखी कोशिश है… जहां भाई अपनी बहनों की खुशी के लिए हर संभव प्रयास करता है, वहीं विधायक आरिफ मसूद भी इस पावन पर्व पर अपनी बहनों को उपहार देकर भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते को और मजबूत करने का संदेश दिया।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *